मुंबई: अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बुधवार को ट्वीट किया कि कोविड-19 महामारी ने उनकी नींद के पैटर्न को बदल दिया है। महामारी के कारण वह आधी रात में ही जग जाती हैं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “इस महामारी ने मेरे नींद के पैटर्न को बदल दिया. अब आधीरात के बाद भी मैं जागती रहती हूं, बिल्कुल एक बच्चे की तरह, जो सोने के लिए तैयार नहीं होता।”
उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ लोगों ने उन्हें सुझाव भी दिए।
एक यूजर ने उन्हें अपनी मां को यही समझाने का अनुरोध किया, क्योंकि वह हर दिन देर से उठने के लिए उसे डांटती है। इस पर मनीषा ने जवाब दिया कि वह भी अपनी मां द्वारा देर से जागने पर डांट खाती हैं!
वहीं उनसे एक यूजर ने पूछा कि कहीं वह केटो डाइट पर तो नहीं हैं, शायद इस वजह से उन्हें अनिद्रा की शिकायत हो रही हो, इस पर उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं’।
कई यूजर्स ने भी अभिनेत्री के साथ सहमति व्यक्त की कि उनकी नींद भी लॉकडाउन के बीच उड़ गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।