मुंबई| आत्मरक्षा प्रशिक्षण के एक कार्यक्रम के लिए फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के साथ सहयोग कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे खुद अपनी ‘हीरो’ कैसे बनें।
तापसी ने एक बयान में कहा, “मैंने हमेशा लड़कियों के बीच आत्मरक्षा के महत्व को बढ़ावा देने की कोशिश की है। यह सिर्फ मार्शल आर्ट सीखने की बात नहीं है, इससे कहीं ज्यादा है। यह लड़कियों के बीच आत्मविश्वास की यह भावना लाने के बारे में हैं कि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। उन्हें अपना हीरो खुद बनने की जरूरत है।”
अभिनेत्री ने फिल्म ‘पिंक’ व ‘नाम शबाना’ में सशक्त किरदान निभाए हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे के साथ हाथ मिलाया है और वह मुंबई के उपनगर में महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए एक मार्शल आर्ट कार्यक्रम को लॉन्च करने के लिए एफएलओ के साथ सहयोग कर रहे हैं।
तापसी यहां शनिवार को इससे जुड़े एक समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी और इस पहल में अपना योगदान देंगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।