मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उनके लिए बेटी मीशा से बेहतर कुछ और नहीं है। शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, “मेरे लिए मीशा से बेहतर कुछ और नहीं है। हर लड़की पूरे परिवार के लिए वरदान होती है।”
दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके शाहिद ने पिछले साल 26 अगस्त को बेटी मीशा का स्वागत किया था।
शाहिद वर्तमान में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
वह विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रंगून’ में भी दिखाई देंगे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।