नई दिल्ली| मुंडका अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो दिन पहले आग में जलकर खाक हुई इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी। पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, “हमने मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी की दौरान उस दबोच लिया गया।”
मुंडका का रहने वाला मनीष लाकड़ा बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहता था। आग लगने की घटना के बाद से वह फरार था। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के वक्त वह बिल्डिंग में मौजूद था या नहीं।
डीसीपी ने कहा, “हमने दिल्ली और हरियाणा में कई जगह छापेमारी की, और आखिरकार उसके ठिकाने का पता चल गया।”
बिल्डिंग में ग्राउंड प्लस तीन मंजिल थी। ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर एक ही कंपनी मौजूद थी। इस कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था। घटना के वक्त ज्यादातर लोग इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची