नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस ने मुंडका अग्निकांड मामले में एफआईआर दर्ज कर ली हैं। इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई है। इसकी जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
शुक्रवार की शाम जब आग लगी तब ज्यादातर लोग दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। आग सबसे पहले पहली मंजिल पर लगी। पहली मंजिल पर सीसीटीवी और राउटर बनाने वाली कंपनी मौजूद थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंपनी के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान हरीश गोयल और वरुण गोयल के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी हैं।
इस बीच, टॉप फ्लोर पर रहने वाले बिल्डिंग के मालिक मनीष लाकड़ा फरार बताया जा रहा है। पुलिस यह जानने में जुटी है, कि घटना के वक्त वह इमारत में मौजूद था या नहीं।
फिलहाल, पुलिस बिल्डिंग ऑनर की तलाश में जुट गई है।
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, एनडीआरएफ टीम का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया रावण दहन, यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर
220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची