कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली उन्हें पाकिस्तान को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान की याद दिलाते हैं।
शास्त्री ने आनंदबाजार पत्रिका से कहा, “विराट के लिए अभी सफर शुरू हुआ है। वह अभी भी काफी युवा हैं लेकिन इसके बावजूद वह श्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बना चुके हैं। वह आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहते हैं। वह मुझे इमरान खान की याद दिलाते हैं। वह काफी युवा हैं लेकिन उनमें इमरान के कुछ गुण हैं, खासतौर पर टीम का नेतृत्व करने के मामले में वह इमरान जैसे हैं।”
वर्ल्ड नम्बर-1 वनडे बल्लेबाज कोहली ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में 500 रन बनाए थे। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
इमरान और कोहली के बीच की समानताओं के बारे में पूछे जाने पर शास्त्री ने कहा, “कोहली और इमरान में डॉमिनेट करने की क्षमता थी। दोनों प्रतिस्पर्धा करना जानते थे। माहौल जैसा भी हो, दोनों लड़ना जानते हैं। कोहली मानते हैं कि वह अपनी काबिलियत दूसरे खिलाड़ियों में भी संचारित कर सकते हैं और यही इमरान की भी सोच थी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर