वेलेंसिया : स्पेनिश फुटबाल क्लब लेवांते ने फ्रांसिस्को जोस लोपेज फर्नाडेज को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। स्पेनिश लीग में इस्पानयॉल से 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम में अपने मुख्य कोच जुआन रामोन मुआज को बर्खास्त कर दिया था।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मुआज ने पिछले सत्र की शुरुआत में कोच का पद संभाला और स्पेन के शीर्ष लीग में टीम की वापसी कराई।
इस सत्र में अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम नवंबर के बाद से एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।
लेवांते अंकतालिका में अभी 17वें पायदान पर मौजूद है। टीम ने लीग में बने रहने की उम्मीद के साथ लोपेज को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया