मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दंगल’ की सफलता का स्वाद ले रहे हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई की है, लेकिन इसके बाद भी आमिर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि वह बॉक्स-ऑफिस के राजा हैं।
अपनी फिल्म की सफलता से उत्साहित आमिर ने कहा, “मैं बॉक्स ऑफिस का राजा नहीं हूं। मैं केवल अपनी पत्नी (किरण राव) का राजा हूं।”
उन्होंने कहा, “अभी तक मैंने किसी फिल्म की कमाई करने की क्षमता के आधार पर कोई फिल्म साइन नहीं की। मैं फिल्मों का चुनाव अपने दिल से करना पसंद करता हूं। मैंने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं, वे सारी मेरी दिल को छुई हैं।”
आमिर कहते हैं, “जब मैंने ‘तारे जमीन पर’, ‘3 इडियट्स’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘सरफरोश’ की, तब मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी अच्छी कमाई करेंगी। अगर आप ‘दंगल’ का उदाहरण लें तो मैंने इसमें एक अधेड़ और भारी वजन वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई।
इसमें न तो कोई रोमांटिक गाना है और न ही फिल्म को हिट करने का फार्मूला। इसके बाद भी यह सफल रही। हमने नहीं सोचा था कि यह इतना अच्छी कमाई करेगी।”
-आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट