हांगकांग: हांगकांग के मैडम तुसाद संग्रहालय में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का मोम का पुतला लगेगा। वह महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन के बाद चौथे भारतीय होंगे जिनका पुतला यहां लगेगा। वह 2018 की पहली तिमाही में इसका अनावरण करेंगे।
वरुण ने सोमवार को ट्वीट किया, “बहुत बड़ा सम्मान। अपने मोम के पुतले को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। धन्यवाद।”
मैडम तुसाद की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयन में वरुण ने कहा, “मैडम तुसाद के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। मैं हांगकांग में अपने मोम के पुतले के लिए बहुत ही उत्सुक हूं।”
मैडम तुसाद के कुशल कारीगरों की एक टीम विशेष रूप से वरुण से मिलने के लिए मुंबई पहुंची थी और एक विस्तृत बैठक की। 200 से भी अधिक माप लिए गए और टीम ने वरुण के आंख और बाल के रंग को भी मिलाया। वरुण ने भी टीम के साथ पुतले के पोज को लेकर विचार साझा किए।
मैडम तुसाद, हांगकांग की महाप्रबंधक जेनी यू ने कहा, “वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं और हम इस बॉलीवुड अभिनेता के साथ साझेदारी करके काफी प्रसन्न हैं। हांगकांग एक बहुसांस्कृतिक महानगर है जोकि हमें एक अनोखा ब्रांड बनाता है।”
यू ने कहा, “पर्यटक यहां मैडम तुसाद में हॉलीवुड, एशिया और बॉलीवुड के सितारों से मिल सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मों की दुनिया भर में लोकप्रियता हांगकांग के लोगों को बॉलीवुड की संस्कृति के प्रति आकषिर्त कर रही है।”
यू ने कहा, “इसके अलावा, भारतीय, हांगकांग में चौथा सबसे बड़ा जातीय समूह हैं। हमें यकीन है कि वरुण का पुतला पर्यटकों के लिए एक नया अनुभव रहेगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।