झांसी| यहां एक घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं जहां नशे में धुत एक सफाई कर्मचारी ने नर्सो के चेंजिंग रूम में जबरन घुसने और वीडियो बनाने की कोशिश की। सफाई कर्मचारी को बाहर धकेल दिया गया और वहां मौजूद तीन नर्सो ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
आरोपी कर्मचारी कुछ देर तक दरवाजा पीटता रहा और फिर चला गया।
कर्मचारी उस कंपनी का है जिसे जिला अस्पताल की सफाई का काम आउटसोर्स किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडे ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और गंभीर होने के कारण इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी कर्मचारी को पहले तब चेतावनी दी गई थी जब उसका शराब के नशे में नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
नर्सो ने बताया कि जब यह घटना हुई तब वह पूरी तरह से नशे में था।
–आईएएनएस

और भी हैं
एशियन पैरा गेम्स: संदीप कुमार समेत मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई
यूरोप में विरोध प्रदर्शन: भारत ने फ्रांस, इटली और बेल्जियम में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची