झांसी| यहां एक घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं जहां नशे में धुत एक सफाई कर्मचारी ने नर्सो के चेंजिंग रूम में जबरन घुसने और वीडियो बनाने की कोशिश की। सफाई कर्मचारी को बाहर धकेल दिया गया और वहां मौजूद तीन नर्सो ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
आरोपी कर्मचारी कुछ देर तक दरवाजा पीटता रहा और फिर चला गया।
कर्मचारी उस कंपनी का है जिसे जिला अस्पताल की सफाई का काम आउटसोर्स किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडे ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और गंभीर होने के कारण इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी कर्मचारी को पहले तब चेतावनी दी गई थी जब उसका शराब के नशे में नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
नर्सो ने बताया कि जब यह घटना हुई तब वह पूरी तरह से नशे में था।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर