संभल| उत्तर प्रदेश के संभल में सामूहिक दुष्कर्म की 16 वर्षीय पीड़िता ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता संभल के कुधफतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक आरोपी की पहचान वीरेश के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन अन्य आरोपियों, जिनेश, सुवेंद्र और बिपिन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। तीनों फरार हैं।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।
लड़की के परिवार वालों ने 15 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने वीरेश और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आत्महत्या के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी का परिवार उसे समझौते के लिए मजबूर कर रहा था, जिससे वह दुखी थी और उसने खुद को मार डाला।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान
‘जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित
आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं