लॉस एंजेलिस| कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में फाइजर-बायोएनटेक कोविड वैक्सीन 6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों की सुरक्षा में 73 प्रतिशत प्रभावी रहा। यह आंकड़े फाइजर द्वारा घोषित किए गए। 6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों के लिए 17 जून को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी थी।
स्टडी में भाग लेने वालों को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन या प्लेसीबो की तीन डोज मिलीं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दो कंपनियों द्वारा घोषित परिणामों का हवाला देते हुए बताया कि पहले कोविड-19 संक्रमण में 6 महीने से 4 साल की उम्र के बच्चों में टीके की प्रभावकारिता 73.2 प्रतिशत थी।
बायोएनटेक के सीईओ और सह-संस्थापक उगुर साहिन ने कहा, “हालांकि ये परिणाम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हमारे कोविड-19 टीके की तीन 3-यूजी डोज छोटे बच्चों को उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करती है, ऐसे समय में जब ओमिक्रॉन बीए.2 स्ट्रेन अत्यधिक प्रचलित है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी