मुंबई। फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने ‘रंगून’ फिल्म को बायोपिक बताने वाली खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को काल्पनिक बताया है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म 1940 की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें आजादी के संघर्ष को दिखाया गया है।
खबर थी कि यह एक बायोपिक है, लेकिन इसे पूरी तरह खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म गुजरे जमाने के किसी भी अदाकारी की कहानी पर आधारित नहीं है।
विशाल ने कहा, “‘रंगून’ द्वितीय विश्व युद्ध के युग में त्रिकोणीय प्रेम पर तैयार की गई है।”
इसमें कंगना जूलिया की भूमिका में हैं और सैफ एक फिल्मकार हैं, जबकि शाहिद नवाब मलिक नाम के सैनिक की भूमिका में हैं, जो ट्रेन यात्रा के दौरान जुलिया से प्यार करने लगते हैं।
भारद्वाज ने कहा, “निश्चित रूप से यह उस युग की किसी भी अभिनेत्री का जीवन नहीं दर्शाती। ‘रंगून’ एक ऐतिहासिक फिल्म है, यह बायोपिक नहीं बल्कि त्रिकोणीय प्रेम पर आधारित है।” ‘रंगून’ 24 फरवरी को रिलीज होगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।