मुंबई: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने निकलोडियन किड्स च्वॉइज अवॉर्ड्स 2017 में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार हासिल किया।
रणवीर ने जारी बयान में कहा, “मंच पर प्रस्तुति देने से मुझे आनंद मिलता है, लेकिन किड्स च्वॉइज अवॉर्ड्स के दौरान बच्चों के लिए प्रस्तुति देना एक अलग सुकून देता है। बच्चे प्यार, सकारात्मकता और ऊर्जा से भरे हैं और मंच पर प्रस्तुति देना का सबसे बेहतरीन समय रहा।”
आलिया ने कहा कि बच्चे खुशियां लाते हैं और उनके साथ मंच पर प्रस्तुति देना हमेशा यादगार अनुभव रहता है।
अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री कृति सैनन और रैपर बादशाह ने शुक्रवार को आयोजित हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
‘गोलमाल अगेन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म वर्ग में जीत हासिल की। वहीं ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को बच्चों द्वारा सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया।
वरुण को दी डांसिंग स्टार और द बेस्ट एंटरटेनर ऑफ द ईयर पुरस्कार मिला।
कार्टून पात्र मोटू-पतलू को देश के किड्स चैनल पर बेस्ट शो घोषित किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।