मुंबई| अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोनाली बेंद्रे बहल के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जो 1998 की फिल्म ‘कीमत’ की शूटिंग की याद दिलाती है। इसके साथ उन्होंने दोनों की हालिया तस्वीर शेयर की।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तब और अब की थ्रोबैक तस्वीर। सोनाली बेंद्रे और मैं कीमत के पोस्टर में, और अब हम एक कार्यक्रम में मुस्कुरा रहे हैं . फिल्म और गीतों की शूटिंग में बिताए मजेदार समय की प्यारी यादें। खासतौर से- ओ मेरे छैला पर कार्डियो वर्कआउट करना।”
समीर मलकान द्वारा निर्देशित, ‘कीमत’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।