मुंबई: अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर शादी से जुड़ी यादों में खो गईं।
रवीना ने कहा कि वह अपने पति व फिल्म वितरक अनिल थडानी के साथ लम्हों को और खुशनुमा व खूबसूरत बनाने के लिए उत्सुक हैं। रवीना की शादी की 14वीं सालगिरह गुरुवार को थी।
रवीना ने ट्वीट कर कहा, “हर परेशानी व बाधा को पार कर ये 14 साल प्यार, हंसी, विश्वास, ईमानदारी, दोस्ती, खुशी और एक-दूसरे के सहयोग के साथ गुजर गए..ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात है।”
रवीना ने 2004 में थडानी से शादी की थी। दोनों दो बच्चों बेटी राशा और बेटे रणबीर के माता-पिता हैं। शादी से पहले रवीना ने 1995 में पूजा और छाया को गोद लिया था।
अभिनेत्री ‘दिलवाले’ ‘मोहरा’ और ‘शूल’ जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।