नई दिल्ली| राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली में अब 24 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन एक सप्ताह और बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा की है। दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में अब लॉकडाउन लगाए जाने का फायदा दिखने लगा है इसलिए अभी इसे नहीं हटाया जा सकता।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा लॉकडाउन 17 मई सुबह 5 बजे समाप्त होना था, लेकिन अब इसे 1 सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली में काफी अच्छे स्तर पर रिकवरी हो रही है। कोरोना काफी तेजी के साथ कम हो रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण जो कोरोना की स्थिति में लाभ पिछले कुछ दिनों में मिले हैं, हम नहीं चाहते हैं कि वह समाप्त हो जाए। इसलिए हम लॉकडाउन को बढ़ा रहे हैं। अब 17 मई की बजाए 24 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।
दिल्ली सरकार यह पहले ही तय कर चुकी है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में मेट्रो का संचालन भी बंद रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर शादी विवाद का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा।
लॉकडाउन के नए नियमों के अंतर्गत शादी का कार्यक्रम किसी भी होटल, सामुदायिक केंद्र, बैंक्विट हॉल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जा सकेगा। शादियों की अनुमति होगी लेकिन यह शादी केवल कोर्ट अथवा घर पर की घर पर की जा सकती है। शादियों में 20 से अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इन शादियों में टेंट, डीजे, म्यूजिक सिस्टम, कैटरिंग आदि की बुकिंग भी नहीं होगी।
हालांकि आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई है। इनमें खाद्य उत्पाद, फल, दूध, सब्जियां, दवाई आदि शामिल है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू