नई दिल्ली| पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार राज्यसभा में आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत ‘हिन्दुस्तान का शेर आया’ के नारे के साथ किया।
मोदी अपरान्ह 12.10 पर प्रश्नकाल के दौरान राज्यसभा में पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने तंज कसते हुए कहा, “देखो-देखो कौन आया।”
जवाब में भाजपा सदस्यों ने कहा, “हिन्दुस्तान का शेर आया।”
यह नारा कुछ समय तक लगा। इसके बाद सभापति हामिद अंसारी ने सदस्यों से हंगामे से बचने को कहा।
बुधवार को लोकसभा में भाजपा सांसदों ने मोदी का स्वागत मेजें थपथपा कर और ‘जयश्री राम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से किया था।
मोदी राज्यसभा में 15 मिनट तक रुके।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा