मुंबई : अभिनेत्री राधिका मदान इन दिनों अपने ‘अंग्रेजी मीडियम’ के दिनों को याद कर रही हैं और उन्होंने फिल्म में अपने पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता इरफान खान के लिए एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया है। दर्शकों ने रविवार को जहां छोटे पर्दे पर फिल्म को देखने का आनंद लिया, वही राधिका ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक दृश्य साझा करते हुए पोस्ट लिखा।
फोटो में देखा जा सकता है कि इरफान, राधिका को गले लगा रहे हैं और उनके माथे पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “तेरी लड़की मैं।”
फिल्म में इरफान ने राधिका के पिता की भूमिका निभाई जो यूके में पढ़ाई के बेटी के सपने को पूरा करने के लिए सब कुछ करता है।
अप्रैल में अभिनेता इरफान का निधन हो गया, जिसके बाद अभिनेत्री ने लिखा था, “वह एक मजबूत इंसान और एक फाइटर थे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न