मुंबई: योगगुरु बाबा रामदेव ने डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ में विशाल शर्मा नाम के प्रतियोगी के जीवन के संघर्षो के बारे में सुनने के बाद उन्हें एक गाय तोहफे में दी।
रामदेव ने कहा, “मैं गायों से प्यार करता हूं, ठीक उसी तरह जैसे विशाल करता है। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि उनके माता-पिता ने विशाल के भविष्य और करियर के लिए उनके रोजगार के एकमात्र साधन गाय को बेच दिया।”
उन्होंने कहा, “मैं इस शो और प्लेटफॉर्म का शुक्रगुजार हूं, जिससे इस छोटे बच्चे को समर्थन मिला। अपने तरीके से, मैंने विशाल को गाय और गाड़ी उपहार में देने का तरीके चुना, जिससे उनकी प्रेरणा बनी रहे और वह अपने तरीके से प्रस्तुति दें।”
‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।