नई दिल्ली | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साल के लिए अपना 30 फीसदी वेतन पीएम-केयर्स फंड में दे दिया है। कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम-केयर्स फंड की स्थापना की गई है, जिसमें देश भर से और सरकारी-निजी समेत हर तबके से लोग अपना योगदान दे रहे हैं।
इससे पहले भी बीएसएनएल, दिल्ली मेट्रो समेत कई सरकारी विभाग और संस्थान के लोग अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा पीएम-केयर्स फंड में दान दे चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा