इंद्र वशिष्ठ
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोने की तस्करी के मामले में राजस्थान में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एनआईए की प्रवक्ता डीआईजी सोनिया नांरग ने बताया कि जयपुर गोल्ड स्मगलिंग केस मेंं राजस्थान में नागौर निवासी चूना राम और एजाज़ खान को गिरफ्तार किया गया है।
18.5 किलो सोना-
इस साल तीन जुलाई को जयपुर हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने साढे अठारह किलो सोना पकड़ा था। रियाद से यह सोना लेकर आए दस लोगों को उस समय गिरफ्तार किया गया था।
सोने की छड़ और बिस्कुट को इमरजेंसी लाइट की बैटरी मेंं और बैग मेंं छिपा कर लाया गया था।
इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एनआईए के अनुसार चूना राम और एजाज़ खान सोने की तस्करी के मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं मेंं हैं। ये दोनों रियाद मेंं काम करते हैं। इन दोनों ने तस्करी मेंं पकडे गए अपने दोस्तों के साथ मिलकर रियाद से भारत मेंं सोने की तस्करी के लिए सुनियोजित नेटवर्क बनाया हुआ था।
एनआईए ने इन दोनों के राजस्थान में चार ठिकानों की तलाशी ली। पेन ड्राइव, लैपटॉप, मोबाइल फोन और दस्तावेज जब्त किए हैं।

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार