मुंबई: आगामी फिल्म ‘रुख’ के नए गीत ‘है बाकी’ का निर्माण करने वाले संगीतकार अमित त्रिवेदी ने बताया कि गीत निर्माण के दौरान उन्होंने अपने पिता के साथ अपने संबंधों को याद किया। यह गीत पिता-बेटे के रिश्ते को समर्पित है।
बयान के मुताबिक, त्रिवेदी ने गीत निर्माण के दौरान अपने गुजरे हुए पिता को याद किया।
त्रिवेदी ने कहा, “गीत निर्माण करते हुए मैं उन चीजों के बारे में सोच रहा था जो मैं कर सकता था, वो सब बातें उनसे साझा नहीं कर सका जब वे जिंदा थे क्योंकि हम अपने-अपने जीवन में व्यस्त थे। ये सब बाते मेरे दिमाग में थी।”
गीत के बोल सिद्धांत मागो द्वारा लिखित हैं।
‘रुख’ के निर्माता और दृश्यम फिल्म्स के संस्थापक मनीष मुंद्रा ने कहा, “यह पिता और पुत्र के संबंधों पर आधारित खास फिल्म है। जिस तरह से अमित ने अपने जीवन से प्रेरणा ली, गीत की भावनाओं में भी यही झलकता है और अरिजित का आत्मापूर्ण गायन इसे अगले स्तर पर ले गया है।”
अतनू मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित और इरोज इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।