हैदराबाद: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक कुतुब शाही मकबरे का दीदार किया। भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए रूहानी गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने ईरान के अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच इस मकबरे का दौरा किया।
तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने रूहानी को कब्रिस्तान के बारे में जानकारी दी, जिसमें 72 मकबरे हैं, उनमें से कई पारसी वास्तुशैली से बने हैं।
उन्हें आगा खान ट्रस्ट ऑफ कल्चर के पुनस्र्थापन परियोजना के बारे में भी जानकारी दी गई।
रूहानी जुमे की नमाज अदा करने के लिए बाद में ऐतिहासिक मक्का मस्जिद भी जाएंगे।
रूहानी ने गुरुवार रात मुस्लिम नेताओं और विद्वानों को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि भारत के साथ ईरान पारस्परिक हितों के सभी क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए उत्सुक है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी