मुंबई: अभिनेता मोहसिन खान का कहना है कि बच्चे के साथ शूटिंग करना मजेदार है, लेकिन यह खुद में एक चुनौती है। अभिनेता टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक सीक्वेंस में एक बच्चे के साथ शूटिंग कर रहे हैं।
धारावाहिक का यह सीक्वेंस ऐसा है कि नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन) एक बच्चे को बचाते हैं और उसे घर ले आते हैं।
मोहसिन ने कहा, “छोटे बच्चों के साथ शूटिंग अद्भुत है। हमने हाल ही में एक बच्चे के साथ शूटिंग शुरू की।”
उन्होंने कहा, “मुझे उसके साथ खेलना पसंद है और जब मैं उसे खुश रखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं उसका हीरो हूं। मुझे लगता है कि रोते हुए बच्चे को शांत कराना सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि यह समझना कि उसे क्या परेशानी है, बहुत बड़ी चुनौती है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।