नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश में रोहिंग्या शरणार्थियों के भविष्य पर अंतिम फैसला सर्वोच्च न्यायालय करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।
राजनाथ ने कहा, “जो भी फैसला लिया जाएगा, वह सर्वोच्च न्यायालय ही लेगा।”
राजनाथ ने सशस्त्र सीमाबल (एसएसबी) की नई खुफिया व्यवस्था के लांच से इतर संवाददाताओं से यह बात कही।
केंद्र सरकार द्वारा रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस म्यांमार भेजने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय तीन अक्टूबर से सुनवाई शुरू करेगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा