मुंबई: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष और खुद अपने लिए खड़े होने को लेकर सराहाना की है।
धारावाहिक ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ शो की प्रतियोगी नैना ने अग्रवाल की कहानी पर प्रस्तुति दी थी।
नैना की प्रस्तुति के बाद अग्रवाल ने तेजाब की घटना से पीड़ित होने और उसके बाद अपने संघर्ष की कहानी सुनाई।
शेट्टी ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, “आपने जो साहसी कार्य किया है उसके लिए आपका नाम इतिहास में दर्ज किया जाएगा। हमारे देश को आपके जैसी महिलाओं की आवश्यकता है। आप पीड़िता नहीं एक योद्धा हैं।”
अग्रवाल ‘स्टॉप एसिट अटैक’ अभियान की संस्थापक भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।