वाशिंगटन: आर्थिक विश्लेषक लैरी ने व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय आर्थिक परिषद का निदेशक पद स्वीकार कर लिया है। वह गैरी कोहन के स्थान पर ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार का पद संभालेंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने बुधवार को कहा, “लैरी कुडलो को आर्थिक नीति के लिए राष्ट्रपति के सहायक और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद का निदेशक पद की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।”
गौरतलब है कि दिग्गज वॉल स्ट्रीट बैंकर गैरी ने पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस के शीर्ष आर्थिक सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था।
मुक्त व्यापार के हिमायती और सीएनबीसी के कमेंटेटर कुडलो सार्वजनिक तौर पर ट्रंप की टैरिफ योजना की आलोचना कर चुके हैं लेकिन ट्रंप का कहना है कि दोनों की कई मामलों में आम राय है।
–आईएएनएस

और भी हैं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान