मुंबई : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक शाम बॉलीवुड हस्तियों के साथ बिताई, जिनमें शाहरुख खान, अनुपम खेर और फरहान अख्तर जैसे सितारे शामिल थे। इस दौरान उन्होंने हिंदी और कनाडा फिल्म जगत के बीच के मजबूत संबंधों पर चर्चा की। टड्रो मंगलवार रात को बॉलीवुड हस्तियों से मिले। उन्होंने ट्विटर पर शाहरुख के साथ एक तस्वीर साझा की और कहा, “आज रात, हम बॉलीवुड और कनाडा फिल्म जगत के बीच मजबूत संबंधों और नई सह-प्रोडक्शन संभावनाओं का जश्न मना रहे हैं। और, खुद शाहरुख खान से बढ़कर और कौन इससे बेहतर मददगार हो सकता है। मिलकर काफी खुशी हुई।”
टड्रो और उनके परिवार से मिलने के बाद अनुपम ने कहा कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करना काफी सुखद था।
अनुपम ने कहा, “वह कितने सौम्य और अच्छे बातचीत करने वाले हैं। उन्होंने लोगों, संस्कृति और हां, सिनेमा के बारे में भी बात की।”
फरहान ने ट्वीट किया, “कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टड्रो और उनकी प्यारी पत्नी सोफी से मिलना सम्मान और खुशी की बात है। सर, लिंग भेदभाव को समाप्त करने के में आपका नेतृत्व हमारे लिए निरंतर प्रेरणा के रूप में कार्य करता है।”
टड्रो अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर अपने आठ दिवसीय दौरे के लिए शनिवार को भारत पहुंचे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।