मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही करण जोहर के लोकप्रिय टीवी चैट शो ‘‘कॉफी विद करण’’ में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है की करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बाद शाहिद कपूर और मीरा राजपूत गेस्ट होंगे।
मीरा और शाहिद फिल्म इंडस्ट्री के स्वीट कपल्स में से एक हैं। लेकिन अभी तक इन दोनों को साथ में इंटरव्यू देते हुए कभी नहीं देखा गया है। अब शाहिद और मीरा पहली बार छोटे पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।
ऐसा पहली बार होगा जब शाहिद और मीरा एक साथ राष्ट्रीय टेलिविजन पर नजर आएंगे। वैसे यह कपल हमेशा अपनी निजता बनाए रखने की कोशिश करता है।
अभिनेता शाहिद कपूर ने इस शो के एपिसोड की शूटिंग वाली फोटो इंस्टाग्राम पर डाली है। इस शो को करण जौहर होस्ट करते हैं। शाहिद अभी तक करीना कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘कॉफी विद करण’ में आ चुके हैं।
शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई, 2015 को शादी की थी और इस साल 26 अगस्त, 2016 में उनके यहाँ बेटी मीशा ने जन्म लिया है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।