गांगनेयुंग (दक्षिण कोरिया) : पहली बार एक-दूसरे के साथ मिलकर आइस हॉकी खेलने वाली दक्षिण और उत्तरी कोरिया टीमों के खिलाड़ियों ने आपस में कई अच्छे रिश्ते बना लिए थे और यहीं कारण था कि विदाई के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे। दोनों देशों की टीमों ने संयुक्त टीम बनकर शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लिया और इसके समापन समारोह में साथ मार्च भी किया।
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करा चुकी इस संयुक्त महिला आइस हॉकी टीम को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद 25 जनवरी को पहली बार एक साथ एक टीम के रूप में देखा गया।
दक्षिण कोरिया की 23 सदस्यीय टीम उत्तरी कोरिया की 12 सदस्यीय टीम के साथ जुड़ी। इस संयुक्त टीम का कार्यभार दक्षिण कोरिया टीम की कोच सारा मरे ने संभाला।
सारा ने एक बयान में कहा, “इस भावुकता से साफ पता चलता है कि हमने कुछ खास किया है।”
सारा ने कहा, “हमने तीन सप्ताह के लिए एक-दूसरे के साथ रहे और अब खिलाड़ियों के लिए इस प्रकार से हम भाव महसूस कर सकते हैं। यह इस संयुक्त टीम के बारे में कुछ दर्शाती है। यह काफी खास है।”
–आईएएनएस


और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया