लॉस एंजेलिस: गायिका शेरिल और लियाम पेन अपने बेटे बियर का पहला जन्मदिन खास तरीके से मनाने की योजना बना रहे हैं। वेबसाइट ‘द सन डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, खबर है कि इस जन्मदिन पार्टी में तोहफे लाने की मनाही होगी और यह कोई बड़ी पार्टी नहीं होगी।
हालांकि, ‘गर्ल्स अलाउड’ ग्रुप की पूर्व सदस्य शेरिल ने कहा कि तोहफों की यह खबर गलत है।
सूत्रों के मुताबिक, “बियर के लिए दो पार्टियां रखी जाएंगी-एक छोटी पार्टी करीबी दोस्तों और परिवार के लिए जबकि दूसरी बड़ी पार्टी दोस्तों और उनके बच्चों के साथ। इसमें खास केक और खेल की व्यवस्था की जाएगी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू