मुंबई। ‘एक वीर की अरदास वीरा’ में मां की भूमिका से पहचान बनाने वाली स्नेहा वाघ डेढ़ साल बाद टेलीविजन पर ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रंजीत सिंह’ धारावाहिक से वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह इसमें अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।
अभिनेत्री स्नेहा महाराजा रंजीत सिंह की मां की भूमिका निभा रही हैं। इसका प्रसारण लाइफ ओके पर किया जाएगा। उन्होंने इस नाटक में एक पंजाबी मां की भूमिका निभाई है। वह रंजीत सिंह की मां राज कौर की भूमिका में हैं।
स्नेहा ने एक बयान में कहा, “यह पहली बार है कि कोई महाराजा रंजीत सिंह की जीवनी पर शो बना रहा है। इसकी अवधारणा में नवीनता है। मैं अपनी पंजाबी मां और पत्नी की भूमिका को लेकर उत्साहित हूं।”
भूमिका महत्वपूर्ण है और शो में चरित्र के पति की मौत के बाद रंजीत सिंह के काम को वह आगे बढ़ाती है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।