दुबई : श्रीदेवी के देवर और अभिनेता संजय कपूर ने कहा कि वरिष्ठ अभिनेत्री के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी को इससे पहले दिल में कभी शिकायत नहीं हुई। शनिवार रात लगभग 11 बजे हृदयाघात होने से 54 वर्षीय अभिनेत्री का निधन हो गया था।
रविवार सुबह दुबई पहुंचे संजय कपूर ने खलीज टाइम्स से कहा कि घटना के समय वह होटल के कमरे में थीं।
उन्होंने कहा, “हम स्तब्ध हैं। इससे पहले उन्हें कभी दिल में समस्या नहीं हुई।”
अभिनेत्री सोनम कपूर के रिश्ते के भाई मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में थीं।
बॉलीवुड में पदार्पण करने जा रही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उस समय मुंबई में थीं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर दुबई से विशेष विमान से रविवार रात में मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
चार वर्ष की आयु में बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नगीना’, ‘सदमा’, ‘चालबाज’, ‘चांदनी’, ‘खुदा गवाह’ जैसी हिंदी और अन्य भाषाओं की कई फिल्मों में अदाकारी करने के लिए जाना जाता है।
‘पद्मश्री’ अभिनेत्री ने 15 साल बाद 2012 में ‘इंग्लिश विग्लिश’ से बॉलीवुड में वापसी की थी। उनकी अंतिम फिल्म 2017 में आई ‘मॉम’ थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।