भोपाल: एकता परिषद के संस्थापक पी वी राजगोपाल का मानना है कि संगीत से दिल और दिमाग के बीच की दूरी कम होती है।
गांधी भवन न्यास भोपाल द्वारा गांधी ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत देशभक्ति गीत कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 28 विद्यालयों के विद्याíथयों ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल ने गांधी के चित्र पर माल्र्यापण किया। इस अवसर पर उनके साथ न्यास के सचिव दयाराम नामदेव और समाजसेवक महेश सक्सेना मौजूद रहे। इस मौके पर राजगोपाल ने विद्याíथयों को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया और समाज को उन्नति की ओर कैसे ले जाया जाए इस पर विस्तार से संवाद किया।
राजगोपाल ने संगीत का महत्व बताते हुए कहा कि दिल और दिमाग के बीच दूरी आने के कारण ही हम शिक्षा के वास्तविक महत्व से वंचित हो गए हैं, पर इसे संगीत ही दूर कर सकता है।
न्यास के सचिव दयाराम नामदेव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कई प्रेरक प्रसंग बच्चों के साथ साझा किए। कार्यक्रम के बतौर निर्णायक मंडल रेनू बहन राय, नंदनी दत्ता झा और महेश सक्सेना शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन चंडीप्रसाद शर्मा ने की।
कार्यक्रम में एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अनीश कुमार, अजय नामदेव, सवरेदय मंडल से शिवाशीष तिवारी, पवन दुबे, सुनील शेट्टी और सुनील मालवी के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।