मुंबई| अभिनेता-राजनेता सनी देओल ने बुधवार को बताया है कि उनका कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है और वे आइसोलेशन में हैं। सनी ने ट्विटर के जरिए यह खबर साझा की, उन्होंने लिखा, “मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबियत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर लें और अपनी जांच करवाएं।”
एक बयान के मुताबिक, सनी ने मुंबई वापस आने से पहले हिमाचल प्रदेश के मनाली में खुद का परीक्षण कराया था। इसमें कहा गया, “उनका परीक्षण पॉजिटिव आया लेकिन उनमें वायरस के लक्षण नहीं है और वह बिल्कुल ठीक हैं। वह पूरी तरह ठीक होने तक मनाली में होम क्वारंटीन में रहेंगे। वह अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं और जरूरी सावधानी बरत रहे हैं।”
64 वर्षीय स्टार कुछ महीने पहले अपने कंधे की सर्जरी के बाद मनाली गए थे, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेट रहने की सलाह दी थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़