लॉस एंजेलिस : रियलिटी टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट सरोगसी से जन्मी अपनी बच्ची की परवाह को लेकर चिंतित थीं। किम ने खुद यह खुलासा किया है कि उन्हें डर सता रहा था कि वह सरोगसी के जरिए जिस बच्ची को अपने जीवन में लाईं हैं वह उसकी कितनी परवाह कर पाएंगी।
उन्हें डर था कि क्या वह अपने तीसरे बच्चे की भी उतनी ही देखभाल करेंगी जितनी वह अपने अन्य बच्चों की करती हैं।
किम को डॉक्टरों ने बेटियों नॉर्थ और बेटे सेंट के जन्म के बाद गर्भधारण न करने की सलाह दी थी क्योंकि उन्हें इन दोनों ही मौकों पर जटिलताओं का सामना करना पड़ा था। इसलिए उन्होंने और उनके पति कान्ये वेस्ट ने अपनी बेटी शिकागो के लिए सरोगसी का विकल्प चुना था जो पिछले माह पैदा हुई है।
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, वह चिंतित थी कि अपने सबसे छोटे बच्चे के साथ एक मजबूत बंधन नहीं बना पाएगी क्योंकि उन्होंने खुद उसे जन्म नहीं दिया है।
उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उसकी भी उतनी ही परवाह करूंगी..सब यही कहते हैं कि कोई अंतर नहीं है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान
जयशंकर ने अरब लीग के राजनयिकों से की मुलाकात, दुनिया को बदलने में तकनीक की भूमिका पर की चर्चा
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़