लॉस एंजेलिस : अभिनेता अली फैजल 90वें एकेडमी (ऑस्कर) अवार्ड्स में एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ लोगों के बीच अपनी मौजूदगी को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ उनकी फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ को दो ऑस्कर नामांकन मिले हैं। भारतीय अभिनेता रविवार को हॉलीवुड के ‘डॉल्बी थिएटर एंड हाईलैंड सेंटर’ में होने वाले ऑस्कर पुरस्कार समारोह में बतौर अतिथि शमिल होंगे। उन्होंने समारोह स्थल की दो तस्वीरें ट्वीट की।
अली ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “हेयर व मेकअप नामांकन के लिए एकेडमी की प्रस्तुति की कुछ आखिरी झलकियां मिल रही है। एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ लोगों के बीच होना कितने सम्मान की बात है। डेनियल फिलिप्स और ली शेफर्ड के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोगों के बीच नामांकित होना पहले से ही अपने आप में एक जीत है।”
फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ दो श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन और मेकअप व हेयरस्टाइल के लिए नामांकित है।
फिल्म में रानी की भूमिका में जूडी डेंच और अब्दुल की भूमिका में अली हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।