मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार को ‘करण अर्जुन’ के सह-कलाकार शाहरुख को ‘रईस’ और अभिनेता ऋतिक रोशन को ‘काबिल’ के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों फिल्में 25 जनवरी को रिलीज होंगी। सलमान ने फिल्मकार राकेश रोशन को ‘करण अर्जुन’ में शाहरुख के साथ काम देने का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शाहरुख और मुझे 21 साल पहले ‘करण अर्जुन’ देने के लिए धन्यवाद राकेशजी। ऋतिक को 17 साल पहले की ‘कहो ना प्यार है’ के लिए धन्यवाद। 25 जनवरी के लिए ऋतिक को ‘रईस’ और ‘काबिल’ के लिए शुभकामनाएं।”
राकेश रोशन द्वारा निर्देशित ‘करण अर्जुन’ में शाहरुख और सलमान दोनों भाई के रूप में दिखे थे। इसमें राखी ने मां की भूमिका निभाई थी।
शाहरुख और सलमान इससे पहले ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ नजर आ चुके हैं।
खबर है कि सलमान और शाहरुख एक बार फिर फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में साथ नजर आएंगे। कथित तौर पर शाहरुख इसमें अतिथि भूमिका में हैं।
शाहरुख अपनी फिल्म के प्रचार के लिए लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ पर पहुंचेगे, जहां दोनों को एक बार फिर साथ देखा जा सकता है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट