नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार द्वारा शराब और ईंधन पर की गई कर वृद्धि पर वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि जीवन सिर्फ सतरंगी व चमकदार नहीं होता, मुश्किल समय में सख्त फैसले की जरूरत होती है। सिसोदिया ने ट्वीट किया,”जीवन सिर्फ सतरंगी व चमकदार नहीं होता। मुश्किल समय में कड़े फैसले की जरूरत होती है। यह वित्त मंत्री के रूप में मेरा अनुभव है।”
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि सरकार को एक साल पहले अप्रैल की तुलना में बीते अप्रैल में 3,200 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से राजस्व नुकसान से कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत आ रही है।
केजरीवाल ने कहा, “हर साल अप्रैल में अनुमानित राजस्व उत्पादन 3,500 करोड़ रुपये है। लेकिन इस साल यह सिर्फ 300 करोड़ रुपये है।”
सोमवार शाम से दिल्ली वित्त विभाग ने शराब पर विशेष कोरोना शुल्क लगा दिया है। यह अधिकतम खुदरा मूल्य का 70 फीसदी है।
दिल्ली सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 30 प्रतिशत बढ़ा दिया है। अभी तक पेट्रोल पर वैट 27 फीसदी व डीजल पर वैट 16.75 फीसदी था।
ये कदम सरकारी राजस्व बढ़ाने के लिए उठाए गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण