इंद्र वशिष्ठ
सीबीआई ने बाल यौन शोषण जैसे संगीन अपराध के मामले में पश्चिम विहार की एक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
कंपनी के निदेशकों और अन्य आरोपियों के घरों/ठिकानों पर छापे मारे हैं।
यह अपराधी ऐसी वेबसाइट्स चला रहे थे जिस पर बाल यौन शोषण संबंधी आपत्तिजनक सामग्री दी जाती थी।
सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड ने बताया कि दिल्ली में पश्चिम विहार स्थित एक कंपनी और अज्ञात लोगों के खिलाफ बाल यौन शोषण निरोधक कानून और साइबर क्राइम कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रुसी डोमेन-
सीबीआई के अनुसार उक्त कंपनी ने बाल यौन शोषण वाली आपत्तिजनक सामग्री के लिए रूसी डोमेन वाली वेबसाइटों का इस्तेमाल किया था।
बाल यौन शोषण के इस अंतरराष्ट्रीय अपराध के मामले में भारत, नीदरलैंड और रूस का अधिकार क्षेत्र भी शामिल हैं। वेबसाइटों के सर्वर और आपत्तिजनक सामग्री आदि इन देशों से जुड़े हैं।
दिल्ली में इस निजी कंपनी और उसके निदेशकों सहित अभियुक्तों के घर में बने दफ़्तर परिसर में तलाशी ली गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अपराध से जुड़े दस्तावेजों / सामग्रियों की बरामदगी हुई है।
विशेष जांच इकाई-
उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण से संबंधित मामलों के लिए सीबीआई में एक विशेष जांच इकाई “ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण रोकथाम जांच इकाई”बनाई गई है। यह इकाई ऑनलाइन बाल यौन शोषण और शोषण संबंधी विभिन्न अपराधों की जांच कर रही है।

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण