नई दिल्ली| दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में पढ़ने वाले 13 छात्र और दो गैर शैक्षिणिक स्टाफ कोरोना से पीड़ित पाएं गए हैं। छात्रों का यह समूह पिछले दिनों डलहौजी ट्रिप पर गया था। इनमें कॉलेज के होस्टल में रहने वाले कुछ छात्र भी शामिल हैं। ट्रिप से लौटने के बाद इन छात्रों में कोरोना पाया गया है।
कॉलेज प्रशासन ने तमाम सावधानियां बरतते हुए फिलहाल कॉलेज की सभी गतिविधियों को बंद कर दिया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उसके अगले आदेश आने तक यहां सभी गतिविधियां सभी गतिविधियां स्थगित रहेंगी। कॉलेज प्रशासन ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि डीन के कार्यालय को स्थिति के बारे में पता है और तमाम आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार