गिरोना (स्पेन): स्पेनिश लीग के 28वें दौर के मैच में गिरोना ने शुक्रवार को डिपोर्टिवो को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गिरोना ने लीग की अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डिपोर्टिवो को इस सीजन में लगातार 13वीं बार हार का सामना करना पड़ा है और वह 19वें स्थान पर है।
गिरोना ने मैच की अच्छी शुरुआत की। क्रिस्थियन स्टुआनी ने 21वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे किया।
इस बढ़त को बरकरा रखते हुए गिरोना ने पहले हाफ का समापन किया। इस मैच के साथ स्टुआनी ने सीजन का 15वां गोल किया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में 57वें मिनट में जुआनपे ने गोल कर गिरोना को 2-0 से आगे कर दिया।
गिरोना ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर डिपोर्टिवो को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-0 से जीत हासिल की।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया