बार्सिलोना| अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की ओर से किए गए दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने लेगनेस को स्पेनिश लीग के 23वें दौर के मैच में 2-1 से मात दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कैम्प नाउ स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गए इस मैच में एक समय पर दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर था, लेकिन अंतिम मिनट में मेसी की ओर से किए गए गोल ने जीत बार्सिलोना के खाते में डाल दी।
मुकाबले के पहले हाफ के चौथे मिनट में ही मेसी ने गोल दागकर बार्सिलोना का खाता खोला। इसके बाद दूसरे हाफ में मैच और भी रोमांचक हो गया।
दूसरे हाफ में लेगनेस के लिए 71वें मिनट में उनाई लोपेज ने गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस रोमांचक मैच के अंतिम मिनट में मेसी (90वें मिनट) ने पेनाल्टी हासिल कर गोल दागते हुए बार्सिलोना को 2-1 से जीत दिला दी।
इस जीत के साथ बार्सिलोना (51 अंक) क्लब स्पेनिश लीग सूची में शीर्ष पर काबिज रियल मेड्रिड (52 अंक) से एक अंक दूर दूसरे स्थान पर है।
–आईएएनएस

और भी हैं
तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
वैष्णवी शर्मा ने खोला ‘पंजा’, तीसरे वनडे में महज 131 रनों पर ऑलआउट हुई जिम्बाब्वे की पूरी टीम
दूसरा वनडे: कप्तान इरास्मस ने 156 रन जड़कर इतिहास रचा, नामीबिया ने आयरलैंड को 31 रन से हराया