जेनेवा : स्विट्जरलैंड सरकार ने बुधवार को बुर्के पहनने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रस्ताव को खारिज कर दिया। देश में चेहरा पूरी तरह से ढकने पिछले साल बुर्के के विरोध में राष्ट्रव्यापाी अभियान चल रहा है, जिसके तहत 106,600 लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। इस मुद्दे पर जनमत संग्रह होगा।
स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद ने जारी बयान में कहा कि चेहरा पूरी तरह से ढकना समस्या पैदा कर सकता है लेकिन इसे व्यक्तिगत तौर पर लोगों की इच्छा पर छोड़ देना चाहिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस मुद्दे पर अब जनमत संग्रह होगा क्योंकि पिछले साल सितंबर में लोगों ने बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के लिए 106,600 लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए थे।
हालांकि, अभी तक इस जनमत संग्रह की तारीख निर्धारित नहीं हुई है।
बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क और स्पेन में बुर्के पर प्रतिबंध है। नीदरलैंड् में भी इस सप्ताह बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भारत और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते की दिशा में बड़ा कदम, पीटीए वार्ता औपचारिक रूप से शुरू