मुंबई: ‘इश्कबाज’ के चर्चित अभिनेता कुणाल जयसिंह का कहना है कि सफलता का घमंड नहीं करना चाहिए और हमेशा जमीन से जुड़े रहना चाहिए।
वर्तमान में वह टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘इश्कबाज’ में ओमकारा सिंह ओबेराय की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “जिस प्रकार जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है, उसी प्रकार सफलता भी जीवन का एक चरण है। पिछले दो सालों में ‘इश्कबाज’ का हिस्सा होने के दौरान मुझे जो भी सराहना और प्रशंसा मिली वह इस बात को दर्शाती है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं।”
कुणाल ने कहा, “लेकिन साथ ही, मैं मानता हूं कि हमें हमेशा जमीन से जुड़े रहना चाहिए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।