नई दिल्ली : दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को रविवार को यहां स्मृति स्थल से उनकी दत्तक पुत्री नमिता और नातिन निहारिका ने एकत्र किया, जिन्हें बाद में हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। दिवंगत नेता के अस्थि विसर्जन की रस्म रविवार अपराह्न हरिद्वार में की जाएगी।
तीन कलश में रखे पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों को प्रेम आश्रम ले जाया जाएगा और फिर विसर्जन के लिए हरकी पौड़ी ले जाया जाएगा।
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल होंगे।
दिवंगत नेता की अस्थियों को देश की 100 अन्य पवित्र नदियों में भी विसर्जित किया जाएगा।
वाजपेयी का गुरुवार को एम्स में 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। शुक्रवार को स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी