चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि स्कूलों में योग शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए आयुष सहायक के 1,000 पदों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 560 व्यायामशालाएं स्थापित की गई हैं और इनमें जल्द ही 600 नए व्यायामशालाएं जोड़े जाएंगे।
मुख्यमंत्री वर्चुअली पानीपत टाउन्स में शिक्षा विभाग के शिक्षकों के एक योग प्रशिक्षण शिविर को संबोधन के दौरान यह बात कही।
यह वर्चुअल कार्यक्रम हरियाणा विद्यालय शिक्षा परिषद और हरियाणा योग परिषद द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में 6,000 स्कूलों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुबह की मिटिंग्स में योग को भी शामिल किया जाएगा।
पहले चरण के दौरान 2,200 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा