शिमला : हिमाचल प्रदेश के मनाली में बर्फबारी हुई। मौसम कार्यालय ने कहा कि मनाली का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, “राज्य के अधिकांश ऊपरी इलाकों में शुक्रवार रात से ही बर्फबारी हो रही है।”
उन्होंने कहा कि शिमला से लगभग 250 किलोमीटर दूर कल्पा में चार सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति जिले के केलांग में 20 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
राज्य में केलांग सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कल्पा में शून्य से 3.2 डिग्री नीचे, धर्मशाला में 3.8 डिग्री, डलहौजी में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे और शिमला में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में बर्फबारी की खबर फैलते ही पर्यटकों ने मनाली और आसपास की पहाड़ियों में पहुंचना शुरू कर दिया।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत राज्य के अधिकांश स्थानों पर 6 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी।
उन्होंने कहा कि शिमला, नारकंडा, कुफरी, कल्पा और डलहौजी जैसे अधिकांश प्रमुख पर्यटन शहरों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी